यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni कैसे देखें? | Step-by-step guide [2025]

रियल टाइम खतौनी ज़मीन संबंधित कामों के लिए बहुत ज़रूरी होती है। बिना खतौनी के किसी भी ज़मीन मालिक का काम अटक सकता है। इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि “यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni कैसे देखें?”

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको पूरी जानकारी देंगे खतौनी के बारे में और साथ ही में भूलेख पोर्टल और सभी संबंधित जानकारी भी। अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो आप एक ऑनलाइन पोर्टल और हमारी मदद के ज़रिए अपना सभी ज़मीन संबंधित काम कर सकते हैं। तो चलिए बिना और समय गवाएं शुरू करते हैं।

Real Time Khatauni क्या है?

खतौनी एक प्रणाली होती है जिसे अधिकारिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इसके माध्यम से आप ज़मीन की जानकारी निकाल सकते हैं। यह आपको आपकी ज़मीन की पूरी जानकारी मिनटों में प्रदान कर देती है। इसे Real Time Khatauni इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह हर थोड़े समय में अपडेट होती है, इससे आपको ज़मीन की नई से नई जानकारी मिलती रहती है।

Real Time Khatauni का उपयोग करने से आपको आपकी ज़मीन बेचनी हो या किसी ज़मीन को खरीदना हो, इसमें बड़ा फायदा हो सकता है। यह आपको परिवार की ज़मीनी संपत्ति के बारे में भी जानकारी प्रदान करती है।

Real Time Khatauni की जानकारी खतौनी, खेत के गाटा संख्या, और खसरा संख्या के आधार पर तय होती है। लगता है हम रियल टाइम खतौनी के बारे में उचित जानकारी जो आवश्यक है वो जान चुके हैं। चलिए अब आगे बढ़ते हैं और आगे की जानकारी समझते हैं।

यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni कैसे देखें?

अगर आपको यूपी भूलेख पोर्टल पर रियल टाइम खतौनी देखनी है, तो निम्नलिखित कदमों को ध्यान से समझें और इन्हें अनुसरण करें:

Step 1: रियल टाइम खतौनी देखने के लिए अपने वेब ब्राउज़र में यूपी की आधिकारिक भूलेख वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट को पहचानने के लिए आप जांच सकते हैं कि उस वेबसाइट के पते में “.nic” या “.gov” होगा। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी सीधे यूपी की आधिकारिक भूलेख पोर्टल पर जा सकते हैं।

Step 2: होमपेज पर आपको एक विकल्प दिखेगा, जिस पर लिखा होगा “रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें”। उस पर क्लिक करें.

Step 3: एक पॉप-अप संदेश आएगा, उस पर आपको ध्यानपूर्वक कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘ओके’ पर क्लिक करें।

Step 4: इसके बाद एक नया पृष्ठ खुलेगा, उस पर पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चुनें, जैसे कि आपका जनपद, तहसील, और ग्राम

Step 5: अब आपकी सुविधा अनुसार पांच विकल्पों में से कोई एक चुनें।

  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
  • खाता संख्या द्वारा खोजें
  • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  • भूमिक्षेणी द्वारा खोजें
  • नामांतरण दिनांक द्वारा खोजें


Step 6: इनमें से कोई भी विकल्प चुनने के बाद, आपको उनमें से किसी भी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा। उदाहरण के लिए, यदि आप खस्रा/गट्टा संख्या चुनते हैं, तो फिर आपको उस गट्टा नंबर को दर्ज करना होगा, और फिर “OK” पर क्लिक करें।

Step 7: इसके बाद, आपके पास एक पॉप-अप संदेश खुलेगा, उसमें कैप्चा कोड को ध्यान से दर्ज करें और फिर “OK” दबाएं।

Step 8: इन सभी जानकारियों को देने के बाद, आपके स्क्रीन पर रियल टाइम खतौनी की जानकारी दिखेगी, जिसमें आपको सभी जानकारी मिल जाएगी जो हमने ऊपर समझी।

Real Time Khatauni Dashboard कैसे देखें?

Step 1: सबसे पहले, यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें, जिसके वेब पते में “.nic” या “.gov” होता है। आप नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।

Step 2: होमपेज पर मौजूद एक विकल्प का चयन करें, जिस पर लिखा होगा “रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश”। इस विकल्प को चुनने के बाद, आपका रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड खुल जाएगा, जिसमें निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध होगी:

  • राजस्व ग्राम खतौनी
  • चकबंदी सर्वे ग्राम
  • गलत फसली ग्राम
  • रूपांतरण ग्राम खतौनी
  • वर्तमान ग्राम खतौनी
  • RTK ग्राम खतौनी
  • RI द्वारा DM को अग्रसारित
  • अनलॉक से लॉक हुई खतौनी
  • SDM Unlock
  • अवशेष खतौनी
  • DM द्वारा SDM को अग्रसारित

आप इन जानकारी के बटन पर क्लिक करके इन्हें और विस्तार से देख सकते हैं।

UP Bhulekh Portal क्या है?

यूपी भूलेख पोर्टल एक सरकार की आधिकारिक वेबसाइट है, जिस पर उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए उनके ज़मीन संबंधित कामों को बहुत आसानी से करने की सुविधा प्रदान की जाती है। यूपी भूलेख पोर्टल से आप कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे:

  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे
  • खतौनी (अंश निर्धारण) की नक़ल देखे
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
  • निष्क्रांत सम्पति
  • शत्रु सम्पति
  • राजकीय आस्थान
  • रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखे
  • रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • बैंक बंधक डैशबोर्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • सरकारी भूमि खोजें

ये सभी सेवाएँ यूपी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध हैं, जिनका यूपी के आम नागरिक लाभ उठा सकते हैं। यूपी भूलेख पोर्टल से कई लाखों लोगों का काम आसान हो रहा है। पहले के जमाने में जब यह पोर्टल उपलब्ध नहीं था, तो सभी को अपने सरकारी ज़मीन संबंधित काम करवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता था। लेकिन अब वही घंटों का काम कुछ मिनटों का हो गया है। आजकल हर प्रांत की सरकार ऐसे ऑनलाइन पोर्टल ला रही है जो एक आम नागरिक का काम काफी आसान कर देते हैं।

निष्कर्ष

हमने आपको इस पोस्ट में समझाया कि कैसे आप यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni देख सकते हैं, और हम आशा करते हैं कि आप बड़ी ही आसानी से पूरी प्रक्रिया को समझ गए होंगे। और हम आपसे वादा करते हैं कि हम आपके हर ज़मीन संबंधित काम को आसान कर देंगे और आपको सही राह दिखा कर।

आंत में केवल इतना कहना चाहूंगा कि सरकार इसे ऑनलाइन पोर्टल लाकर काफी अच्छा काम कर रही है। और इसके लिए मैं सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद अदा करना चाहूंगा। Bhulekh portal के अनेक लाभ हैं जिनको इस ब्लॉग पोस्ट में समझाने में काफी समय लगेगा। जैसे अब सेवाएं घर बैठे आ गई हैं, समय काफी बचत होती है, पैसों की बचत होती है, करप्शन कम हो गया है और बहुत कुछ।

धन्यवाद!

Also Read :-

  1. Bihar Land Record Check : Bihar bhumi jankri – अपने दादा परदादा के नाम से जमीन चेक करें, जाने ऑनलाइन की पूरी प्रक्रिया
  2. Bhu Naksha UP : यूपी भू-नक्शा upbhunaksha.gov.in पर ऑनलाइन कैसे देखें?
  3. बिहार भूमि जानकारी : बिहार भूमि रिकॉर्ड कैसे देखें? | Complete overview on Bihar Bhumi Jaankari
  4. जानिए अपने खेत का नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें (2025) | भूलेख जानकारी
  5. UP Bhulekh : घर बैठे भूलेख, खसरा खतौनी और अन्य भू-संबंधी सेवाएं | Complete Guide on UP Bhulekh Portal (2025)

Leave a Comment